मेहनत और लगन से जीती जा सकती है दुनिया : ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि छह साल में लोहिया संस्थान ने जिस तेजी से पहचान बनाई, वह मिसाल है। यहां से चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाला वैज्ञानिक निकलने की उम्मीद है। छात्रों से कहा कि सिर्फ डिग्री और अंक नहीं, कौशल, मेहनत और लगन से दुनिया जीती जा सकती है। उन्होंने एसआर-जेआर को अस्पताल की असली ताकत बताया। राजनीतिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने सपा पर निशाना साधा और कहा कि लोहिया के समाजवाद का झूठा दावा करने वाले लोग पूंजीपतियों के साथ खड़े हैं।
लोहिया में आगे ये होगा
- 1,010 बेड का ब्रॉड-स्पेशियलिटी अस्पताल और 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक।
- 510 बेड का पीआरए, बहुमंजिला पार्किंग और 888 क्षमता वाले छात्रावास।
- न्यूरोसाइंसेज सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और खेल परिसर का विस्तार।
- सुपर-स्पेशियलिटी व इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जाएंगे।
- 1,085 नए पदों पर नियुक्तियां होंगी।
- बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, प्रजनन चिकित्सा और वृद्धजन देखभाल केंद्र शुरू होंगे।
इन सुविधाओं का लोकार्पण
- हॉस्पिटल ब्लॉक में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की इंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड मशीन और 40 बेड के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का शुभारंभ
- ऑन्कोलॉजी भवन में पीएमआर विभाग की नेविगेटेड आरटीएमएस मशीन
- रेडियोलॉजी विभाग की 1.5 टेस्ला एमआरआई
- रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की 4-डी सीटी सिमुलेटर
- न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्पेक्ट सीटी मशीन
- मुख्य चिकित्सा भवन के छठे और सातवें तल पर अंग प्रत्यारोपण यूनिट
- राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में रेडियोडायग्नोसिस ब्लॉक के पास 100 मरीजों की क्षमता वाला वेटिंग हॉल और उसके ऊपर निर्मित अतिरिक्त तल
इन्हें किया गया पुरस्कृत
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. ऋचा चौधरी, डॉ. आशीष चंद्र अग्रवाल, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. मिली सेंगर, डॉ. आयुषी विग, डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल, डॉ. शिवम वर्मा को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। नर्सिंग में उमा पांडेय और मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।