लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर दीपावली को देखते हुए कम से कम 50 स्पेशल ट्रेनें चलाने की यात्रियों ने मांग की है। एसएस उप्पल ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का किराया भले ही महंगा हो, पर त्योहार पर यात्रियों के लिए घर आने का विकल्प उपलब्ध रहता है। दीपावली अभी दूर है, फिर भी वेटिंग यात्रियों का आंकड़ा 20 हजार पार कर चुका है।
इतना ही नहीं, रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाकर व ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी जा सकती है। स्लीपर, जनरल व एसी की 180 बोगियों को रेगुलर ट्रेनों में लगाने से सफर आसान हो सकता है। इसके अलावा जो साप, पाक्षिक ट्रेनें हैं, उन्हें त्योहार को देखते हुए रेगुलर किया जाना चाहिए।