फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कक्षा 9 और 10 के ओबीसी छात्रों की बढ़ सकती है छात्रवृत्ति, ये हो सकती हैं बढ़ी हुई दरें

Mon, 18 Aug 2025 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

scholarship to students: यूपी में ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ सकती है। अभी यह राशि सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के मुकाबले कम है। इसमें बदलाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कक्षा-9 व 10 के ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की दरों में वृद्धि हो सकती है। अभी यह राशि सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के मुकाबले कम है। सभी वर्गों के छात्रों के लिए नियमों में एकरूपता लाने की योजना के तहत छात्रवृत्ति में वृद्धि किए जाने पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कक्षा-9 व 10 के छात्रों को परिवार की सालाना आय अधिकतम ढाई लाख रुपये तक होने पर छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्तमान में इन कक्षाओं के एससी व एसटी छात्रों के लिए 3500 रुपये सालाना, सामान्य व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए 3000 रुपये सालाना और ओबीसी छात्रों के लिए 2250 रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाती है। पहले सामान्य छात्रों के लिए भी 2250 रुपये छात्रवृत्ति मिलती थी, जिसे 2018-19 में बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया।

यहां बता दें कि वर्ष 2024-25 में कक्षा-9 व 10 में पढ़ने वाले 862790 छात्रों को योजना का लाभ दिया गया। अगर ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में वृद्धि होती है, तो इसका लाभ करीब नौ लाख छात्रों को मिलेगा। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि नियमों में एकरूपता लाने के लिए अब तक दो उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। इसमें छात्रवृत्ति की दरों में अंतर को लेकर भी विचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें