फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः राज्यसभा उपचुनाव में सैय्यद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित, डमी उम्मीदवार गोविंद नारायण ने वापस लिया नामांकन

Fri, 04 Sep 2020 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
जफर इस्लाम - फोटो : BJP
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा के सैय्यद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जफर इस्लाम को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि सदन में सैय्यद जफर इस्लाम की गरिमामयी उपस्थिति लोक हितकारी सिद्ध होगी। गौरतलब है कि सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन


भाजपा ने सैय्यद जफर इस्लाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जफर इस्लाम कोरोना संक्रमित होने के कारण नामांकन दाखिल करने खुद नहीं पहुंच सके। उनका नामांकन प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेख खन्ना ने दाखिल किया था। भाजपा ने एतिहात के तौर पर डमी उम्मीदवार के रूप में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का भी नामांकन दाखिल कराया था।

कानपुर के महेश चंद्र शर्मा ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा के नामांकन पत्र में प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। जबकि सैय्यद जफर इस्लाम और गोविंद शुक्ला का नामांकन पत्र स्वीकार किया गया। नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन गोविंद शुक्ला ने अपना वापस ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के सैय्यद जफर इस्लाम को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किया। शुक्रवार दोपहर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने सेंट्रल हॉल पहुंचकर सैय्यद जफर इस्लाम का निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।


 

विज्ञापन

सिंधिया को पार्टी में लानेे का मिला इनाम

जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया के लिए जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने को लेकर सभी प्रक्रियाओं को सुगम बनाया था। राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम किया करते थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ड्यूश बैंक के पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर सैयद जफर इस्लाम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में लाने के लिए पटकथा लिखी थी। लुटियन दिल्ली के कई होटलों में खाने की मेज पर हुई जफर, सिंधिया और उनके एक मित्र की मुलाकातों ने इस पटकथा की नींव रखी थी। 

जफर लगातार सिंधिया और अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच किसी सेतु की तरह काम कर रहे थे। वहीं भाजपा भी जफर और उनकी निर्णय क्षमता पर यकीन करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी घटनाक्रम के बाद सिंधिया ने ऐन होली पर्व वाले दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर उसका दामन छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें