फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं आज से, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा; पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी

Thu, 27 Feb 2025 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Sanskrit Board Exam: यूपी बोर्ड की परीक्षा के साथ-साथ 27 फरवरी से प्रदेश में संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा वाले पर्यवेक्षक निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड परीक्षा कल से। - फोटो : ramnagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन ही अनिवार्य संस्कृत का पेपर होगा। इसमें प्रदेश के 247 केंद्रों पर 56700 विद्यार्थी शामिल होंगे। सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) व उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) की और दूसरी पाली में दोपहर दो से 5.15 बजे तक उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परिषद की ओर से परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इस बार परीक्षा के तुरंत बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन छात्रों की उपस्थिति भेजनी होगी। ताकि बाद में इसमें किसी तरह का बदलाव व किया जा सके। इसके लिए छात्रों की फोटो व विषय लिखा उपस्थिति पत्रक उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में नकल में पकड़े गए छात्रों की कॉपियां डाक से सीधे परिषद कार्यालय को भेजना होगा। इनको उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र नहीं भेजा जाएगा।

वहीं परीक्षा कॉपियों में मुख्य पेज के पीछे व आखिरी पेज पर संस्कृत शिक्षा परिषद का लोगो प्रिंट किया गया है। ताकि इसमें बदलाव न किया जा सके। कॉपियां भी सिलाई युक्त दी गई हैं, ताकि बीच में इसमें पन्ने न बदले जा सकें। पहली व दूसरी कॉपियों में नंबर दर्ज किया गया है। परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि सभी जिलों में सचल दल का गठन कर सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को परीक्षाएं नकलविहीन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा के पर्यवेक्षण में लगे अधिकारियों को संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ जिला, मंडल व राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्थित कंट्रोल रूम से ऑनलाइन पूरे प्रदेश की परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी। वहीं परीक्षा के बाद कॉपियां सचिव के हस्ताक्षर वाले बंडल पेपर सील से भेजी जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग रंग पीला, गुलाबी, सफेद निर्धारित किया गया है। ताकि इसमें कोई फेरबदल न किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें