फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगे पेपर; प्रैक्टिकल 10 जनवरी से

Wed, 30 Sep 2026 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Sanskrit board exam: यूपी संस्कृत बोर्ड के लिए प्रवेश पत्र एक से सात फरवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी।
 
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की फरवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण व परीक्षा शुल्क जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा प्रथम से उत्तर मध्यमा द्वितीय और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र तीन से 15 अक्तूबर तक पंजीकरण व परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। 25 रुपये विलंब शुल्क के साथ यह प्रक्रिया 16 से 21 अक्तूबर तक पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन


आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा 22 से 25 अक्तूबर तक रहेगी। पांच नवंबर तक नामावली व संख्या सूचक में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 25 जनवरी तक होंगी। प्रवेश पत्र एक से सात फरवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी। सभी कक्षाओं के लिए पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। 

संस्थागत छात्रों के लिए पूर्व मध्यमा प्रथम में 50 रुपये पंजीकरण शुल्क, लेकिन परीक्षा शुल्क नहीं होगा। पूर्व मध्यमा द्वितीय में पंजीकरण शुल्क नहीं और 350 रुपये परीक्षा शुल्क, उत्तर मध्यमा प्रथम में 50 रुपये पंजीकरण व 450 रुपये परीक्षा शुल्क लगेगा। उत्तर मध्यमा द्वितीय में 450 और डिप्लोमा में 600 रुपये परीक्षा शुल्क होगा। व्यक्तिगत छात्रों से सभी कक्षाओं में 50 रुपये पंजीकरण शुल्क, पूर्व मध्यमा में 450 तथा उत्तर मध्यमा व डिप्लोमा में 550 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें