फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में खराब हुआ यूपी का वातावरण : अखिलेश

Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का वातावरण बीते चार साल में सबसे अधिक खराब हुआ है। भाजपा के वैचारिक प्रदूषण से भी प्रदेश का सद्भाव बिगड़ा है। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर दिए गए अपने वक्तव्य में अखिलेश यादव ने कहा कि दूषित वातावरण में दुनिया भर में लखनऊ नौंवे नंबर पर और देश के सबसे प्रदूषित 22 शहरों में यूपी के 11 शहर हैं। सपा शासन में वातावरण सुधारने के लिए जो काम जनेश्वर मिश्र पार्क, मेट्रो, साइकिल ट्रैक, गोमती रिवर फ्रंट और लायन सफारी के रूप में शुरू किए गए थे, उसे सरकार ने आगे बढ़ाया होता तो प्रदेश को विश्व स्तर पर बदनामी नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की चार साल की सरकार हर मोर्च पर फेल रही है। अपराधी बेखौफ हैं, अवैध खनन जारी है और जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रही हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार भी चरम पर है। अखिलेश ने कहा कि किसान आंदोलित हैं उन्हें धान और गेहूं की एमएसपी नहीं मिल रही। मेडिकल कॉलेज और एम्स के दावे जमीन पर नहीं उतरे। अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं और दवाएं नदारद। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने चार साल के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा ने कमजोर किया है। नेताओं पर झूठे केस लादे जा रहे। बदले की भावना से ग्रसित होकर सरकार सांसद आजम खां और उनके परिजनों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें