फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे लखनऊ, भाजपा और संघ के आला नेताओं के साथ होगी बैठक

Tue, 08 Apr 2025 06:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mohan Bhagwat in Lucknow: संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों के साथ वह शताब्दी वर्ष पर चर्चा करेंगे। 
 
विज्ञापन
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी और मिर्जापुर में प्रवास के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ आएंगे। यहां भारती भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीर धाम जाएंगे। वहां पर संत असंगदेव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सत्संग में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत सुबह ट्रेन से लखनऊ आएंगे और भारती भवन पहुंचेंगे। संभावना है कि वह राजधानी में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के साथ अहम दिशा-निर्देश भी देंगे। इसके बाद लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि संघ प्रमुख पिछले पांच दिनों से वाराणसी में प्रवास पर थे। इसके बाद सोमवार को वह मिर्जापुर गए थे।



वहीं, संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी मंगलवार को लखनऊ में आ रहे हैं। वह निराला नगर स्थित कार्यालय में संघ और भाजपा नेताओं के साथ आर्थिक समूह की बैठक करेंगे। इसमें यूपी पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, आर्थिक गतिविधियों से संबंधित मंत्रियों में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Aligarh: भागवत से भेंट करना चाहते हैं एएमयू प्रोफेसर, दिल्ली से नागपुर तक ढूंढ रहे संपर्क, यह है मिलने की वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें