फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 36 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं के खाते में भेजी 1115 करोड़ पेंशन, मिलेगी इतनी पेंशन; जानिए डिटेल

Wed, 06 Aug 2025 09:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 Women Pension in UP: प्रदेश सरकार ने यूपी की  36 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं के खाते में 1115 करोड़ पेंशन की पेंशन भेजी है। यह पेंशन जुलाई से सितंबर माह की है। 
विज्ञापन
सरकार ने दिया तोहफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पहले निराश्रित महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। महिला कल्याण विभाग ने निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) की 1115.64 करोड़ की धनराशि 36,75,623 लाभार्थी महिलाओं के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेज दी।

विज्ञापन


बता दें कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत दो लाख वार्षिक आय वाली यूपी की स्थाई निवासी विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की पेंशन दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इस योजना के तहत 35,78,111 लाभार्थी महिलाओं को 1062.15 करोड़ दिए गए थे। 

महिला कल्याण विभाग की निदेशक संदीप कौर ने बताया कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पेंशन की राशि समय से पहले हस्तांतरित की गई है। निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की निवासी महिलाएं sspy-up.gov.in वेब पोर्टल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें