पथराव के दौरान सिपाही का सिर फटा
रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में सिपाही धीरेंद्र कुमार का सिर फट गया। आरपीएफ की टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इस बीच आरोपी भी वहां से भाग गए। घायल सिपाही धीरेंद्र कुमार का प्राथमिक उपचार कराया गया।
इस मामले में 28 अगस्त को दरोगा नित्यानंद ने वजीरगंज थाने में आठ से 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर में दरोगा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि शराब पी रहे युवकों के पास बाइक नंबर यूपी 32 सीएम 7670 मौजूद थी। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाइक नंबर की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।