फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज: ड्राइवरों की भर्ती के लिए रोजगार मेला शुरू, आठवीं योग्यता के लिए आए पोस्ट ग्रेजुएट के आवेदन

Thu, 28 Nov 2024 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Jobs in UP Roadways: यूपी परिवहन निगम संविदा के तहत रोडवेज में ड्राइवरों की नियुक्तियां कर रहा है। इसके लिए लखनऊ में रोजगार मेला लगाया गया। यह मेला शुक्रवार को भी रहेगा। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोमतीनगर विभूतिखंड की रोडवेज वर्कशॉप में बृहस्पतिवार को संविदा बस ड्राइवरों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया गया। आठवीं पास योग्यता की नौकरी के लिए बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक धारक युवाओं ने प्रतिभाग किया। 200 संविदा के भर्ती के लिए पहले दिन 50 से अधिक आवेदन हुए। यह मेला शुक्रवार को भी लगेगा।

विज्ञापन


गोमतीनगर के कमलेश कुमार परास्नातक पास हैं, उन्होंने बस ड्राइवर के लिए आवेदन किया है। कहा कि योग्यता की बात नहीं है, सबसे जरूरी है रोजगार, नौकरी से आर्थिक स्थिति सही होने पर ही आगे कुछ करने की इच्छा जगती है। इसी तरह विवेक कुमार भी रोजगार मेले में पहुंचे। बताया कि स्नातक पास हूं, चार साल से कार चला रहा हूं लेकिन, उतनी आमदनी नहीं हो पाती की परिवार का जीवन यापन हो। नियमित पैसे मिलेंगे तो कुछ राह आसान होगी।

एआरएम अरविंद कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर के लिए आए आवेदनों में से छह लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए। जबकि अन्य को ड्राइविंग टेस्ट कराकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। संविदा चालक बनने के लिए शैक्षित योग्यता आठवीं पास हो। ट्रांसपोर्ट व्हकील का डीएल और लंबाई पांच फुट तीन इंच होना चाहिए। चयन के बाद 19 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। बस दूर्घटना में मृत्यु होने पर एक करोड़ का बीमा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें