फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस का सफर 25 पैसे प्रति किमी महंगा, सप्ताह भर में लागू हो सकता है बढ़ा हुआ किराया

Tue, 31 Jan 2023 12:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नया किराया लागू होने के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। प्रयागराज का किराया 252 से बढ़कर 304 रुपये हो जाएगा। गोरखपुर के लिए 367 की जगह 443 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
UP roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों के किराए में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की सोमवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। नया किराया सप्ताह भर में लागू होने की उम्मीद है। बैठक में ऑटो व टेंपो का किराया बढ़ाने की भी अनुमति दी गई जबकि, पूर्वांचल व आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर बसों के परमिट संबंधी प्रस्ताव को टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया किराया लागू होने के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। प्रयागराज का किराया 252 से बढ़कर 304 रुपये हो जाएगा। गोरखपुर के लिए 367 की जगह 443 रुपये देने होंगे। नया किराया लागू होने के बाद रोडवेज को करीब 30 करोड़ रुपये सालाना का मुनाफा होगा। बैठक में मिली अनुमति के अनुसार ऑटो व टेंपो में पहले किमी के लिए यात्री को 10.58 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रति आधा किमी 3.40 रुपये देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें