मुंबई रूट की ट्रेनों में स्थिति
गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ व 10 नवंबर को 28 व 53 सीटें रिक्त हैं। इसकी थर्ड एसी में आठ व 14 सीटें खाली हैं। गोरखपुर-पनवेल की थर्ड एसी में 191 तक सीटें उपलब्ध हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और सीतापुर एलटीटी जैसी ट्रेनों में मामूली वेटिंग है। लेकिन त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में 150 पार तक वेटिंग चल रही है।
विमानों से आना-जाना महंगा
दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली नॉनस्टॉप फ्लाइटों के किराये में अधिक वृद्धि नहीं हुई है। इंडिगो की उड़ान का किराया 5,233 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 5,214 रुपये है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 8,335 रुपये है। हालांकि, त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने पर इंडिगो का किराया 19,396 रुपये तक है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ानों का किराया 7,420 रुपये तक चल रहा है।