फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिल रही 1639 रुपये पेंशन, गुलाब देवी बोलीं-जितनी कटौती, उस हिसाब से होगा भुगतान

Fri, 20 Feb 2026 10:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधान परिषद में एडेड स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को 1639 रुपये तक पेंशन मिलने का मुद्दा उठा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जितनी कटौती हुई, उसी आधार पर भुगतान होता है। 
विज्ञापन
विधानसभा सदन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कम पेंशन राशि मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ये शिक्षक एनपीएस के दायरे में हैं और इस मुद्दे को शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उठाया था। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षक की जितनी कटौती हुई, उसी हिसाब से पेंशन मिलती है।

विज्ञापन


सवाल के जवाब में गुलाब देवी ने बताया कि 2020 से 31 मार्च 2025 तक अयोध्या के 4 शिक्षक और अम्बेडकरनगर के एक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। इन्हें 1639 रुपये से लेकर 6012 रुपये प्रति माह पेंशन मिल रही है। ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि एनपीसी की किसी की भी कटौती समय से नहीं हुई। इतनी कम पेंशन मिलने पर सरकार को कुछ विचार करना चाहिए।

बोर्ड परीक्षा में पारिश्रमिक बढ़ाने का मुद्दा उठा

सपा के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने प्रश्न प्रहर में यूपी बोर्ड परीक्षा में पारिश्रमिक बढ़ाने का मुद्दा उठाया। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2024 में ही परीक्षा पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि बढ़ाई है।

केंद्र का विषय है हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना

सपा के शाहनवाज खान ने सहारनपुर से हाईकोर्ट की दूरी 600 किमी होने की बात कहते हुए पश्चिमी यूपी के लिए अलग बेंच की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि उच्च न्यायालय एवं उनकी खंडपीठ की स्थापना केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार का विषय है।
विज्ञापन

डीएम के फोन न उठाने की दिक्कत पर पक्ष-विपक्ष एकमत

एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बस्ती के डीएम के फोन न उठाने का मुद्दा उठाया। भाजपा के उमेश द्विवेदी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल भी फोन नहीं उठाती हैं। भाजपा के ही अश्विनी त्यागी ने कहा कि यह मुद्दा सदन में बार-बार उठता है। 

कोई कारगर हल निकलना चाहिए। निर्दल समूह के आकाश अग्रवाल ने इसी तरह की समस्या उठाई। भाजपा के सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग के एमडी को फोन लगाया, पर पीआरओ ने बात की। सपा के जासमीर अंसारी ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायकों की यह स्थिति है तो विपक्ष के सदस्यों की स्थिति का तो अंदाजा ही लगाया जा सकता है। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने महराजगंज में शहीद पंकज त्रिपाठी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ न होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें