फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संस्कृत शिक्षा परिषद के एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी, 462 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

Mon, 24 Aug 2026 03:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 496 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा परिषद - फोटो : संस्कृत शिक्षा परिषद वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम पौरोहित्य (कर्मकाण्ड), व्यावहारिक वास्तुशास्त्र, व्यावहारिक ज्योतिष एवं योग विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


परिषद के सचिव ओ.पी. त्रिपाठी के अनुसार, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर में कुल 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 496 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर उपलब्ध है। संबंधित परीक्षार्थी इस वेबसाइट से परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें