फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का मुकदमा, पीड़िता से बोला था- निजी वीडियो वायरल कर दूंगा

Wed, 24 Dec 2025 12:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट की शिकायत पर डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ चौक थाने में यौन शोषण व धर्म परिवर्तन की एफआईआर दर्ज हुई है। शादी का झांसा देकर शोषण और गर्भपात कराने के आरोप हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
केजीएमयू विवाद केस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ मंगलवार को चौक थाने में यौन शोषण, धर्म परिवर्तन  सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रमीज की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला रेजिडेंट के अनुसार, वह किराये के मकान में रहती है। कुछ माह पहले रमीज से दोस्ती  हुई। रमीज ने बताया कि वह मौजूदा समय में उत्तराखंड के खटीमा में रहता है और मूल निवासी सहारनपुर  का है। पीड़िता के अनुसार रमीज ने शादी का झांसा देकर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। 

अगस्त माह में रमीज उनके किराये के कमरे पर पहुंचा और शादी का हवाला देते हुए यौन शोषण किया। इसके बाद अक्सर ही वह पीड़िता के कमरे में आता और शादी के नाम पर संबंध बनाता रहा। आरोपी उसे ठाकुरगंज के शीश महल स्थित अपने किराये के कमरे पर भी ले गया और वहां भी संबंध बनाए। सितंबर माह में पीड़िता ने रमीज को बताया कि वह गर्भवती है तो उसने इसे गलत बताते हुए दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन

आत्महत्या के इरादे से दवाओं की ली ओवरडोज

रमीज की हरकतों ने पीड़िता को मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था। आत्महत्या के इरादे से उसने  17 दिसंबर की सुबह दवाओं की ओवरडोज भी ली। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। इसके बाद पीड़िता ने फोन पर पिता को सारी बात बताई और 19 दिसंबर को केजीएमयू प्रशासन से लिखित  शिकायत की। 
विज्ञापन

रमीज की पत्नी से मुलाकात पर खुला राज  

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की सितंबर में ठाकुरगंज इलाके  में एक युवती से मुलाकात हुई। बातचीत में युवती ने खुद को डॉ. रमीज की पत्नी बताया। यह खुलासा भी किया कि रमीज ने धर्म परिवर्तन कराकर फरवरी 2025 में उससे निकाह किया है। पीड़ित ने जब रमीज से इस बारे  में बातचीत की तो उसने शादी की बात से इन्कार कर पीड़िता से ही शादी करने का भरोसा दिलाया।

अक्तूबर  में पीड़िता ने शादी की बात कही तो रमीज धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी चाही वह पीछे पड़ गया। उसने पीड़िता के निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकाया कि वीडियो व फोटो वायरल होने पर उनकी शादी कहीं नहीं हो सकेगी। आरोपी ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए आखिरी मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें