फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवाओं के लिए राहत भरी खबर, इस साल नहीं बढ़ेगा टीईटी का शुल्क; सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sat, 20 Sep 2025 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP TET: सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य आर्हता परीक्षा टीईटी का शुल्क नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे लाखों प्रतिभागियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
टीईटी पर योगी सरकार ने दी राहत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीईटी का आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही थी। आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। इससे शिक्षकों व अन्य अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि वर्तमान में टीईटी का आवेदन 600 रुपये है, जिसे बढ़ाने का प्रस्ताव था। वहीं परीक्षा 29 व 30 जनवरी को आयोग की ओर से प्रस्तावित की गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसके बाद से आयोग में टीईटी आयोजित करने की हलचल भी बढ़ गई है। जबकि शिक्षक भी इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें