फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उमस-गर्मी से तप रहे प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, इस तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून; पूर्वानुमान जारी

Wed, 15 Jul 2026 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून ने दूरी बना रखी है। छिटपुट बरसात के अलावा किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हो रही है। एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का संकेत आया है। 
विज्ञापन
यूपी में जल्द ही फिर सक्रिया होगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में ठहराव के बाद अब माैसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 17 जुलाई से यूपी में एक बार फिर से मानसूनी बारिश लौट रही है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुरू होगी और धीरे-धीरे रविवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगी। हालांकि, यह दौर पिछले हफ्ते की तरह बहुत भारी नहीं होगा।
विज्ञापन


इधर, तराई को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से में बारिश थमते ही धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। माैसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई के लिए प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 39.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन


बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मंगलवार को सिद्धार्थनगर में 99.2 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा महराजगंज में 87.5 मिमी, गोरखपुर में 29.6 मिमी वर्षा हुई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें