फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जारी हुई अस्पतालों की सूची; इस तरह करें पंजीकरण

Sat, 06 Jun 2026 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Cashless medical facility: यूपी के बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए सीएम कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
कैशलेस चिकित्सा सुविधा हुई शुरू। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, विशेष शिक्षकों और केजीबीवी वार्डेन सहित 10 लाख से अधिक कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विभाग ने पहले नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया था। अब मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने निर्देश दिए हैं कि 6 जून तक अभियान चलाकर पंजीकरण कार्य पूरा कराया जाए। 

शिक्षक और कर्मचारी पोर्टल पर अपनी तथा आश्रितों की जानकारी अपलोड करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए के अनुमोदन के बाद फैमिली आईडी तैयार होगी। इसके पश्चात कर्मचारी निर्धारित मोबाइल नंबर से लॉगिन कर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। विभाग ने सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड का नमूना भी जारी किया है और अगले सप्ताह कार्ड वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, शिक्षकों ने पोर्टल के सुचारु रूप से न चलने की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें