फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले शुभम और विकास के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई में लिए हैं पनाह

Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले का खुलासा होने के बाद शुभम और विकास दुबई फरार हो गए थे। दोनों के खिलाफ वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गैरजमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीनयुक्त कफ सिरप की बांग्लादेश तस्करी करने वाले वाराणसी के शुभम जायसवाल और विकास पाठक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है।
विज्ञापन


इस प्रकरण की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी के अनुरोध पर सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है जिसके बाद अब दोनों आरोपियों के किसी दूसरे देश की यात्रा करना आसान नहीं होगा। वहीं, इंटरपोल की मदद से दुबई में उनके प्रत्यर्पण की कवायद भी शुरू होगी।

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के किसी भी तरह के समायोजन पर लगाई रोक, मिली नई तारीख; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर, दो डिग्री पर पहुंचा इस जिले का पारा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी


बता दें कि कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले का खुलासा होने के बाद शुभम और विकास दुबई फरार हो गए थे। दोनों के खिलाफ वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गैरजमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है। इससे पहले दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी हुआ था।

इस बीच शुभम जायसवाल का दुबई में पनाह लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। एक वीडियो तो उसने खुद बनाया था, जिसमें वह खुद को निर्दोष करार दे रहा था। वहीं दूसरी ओर ईडी भी शुभम को दुबई से वापस लाने की कवायद में जुटी है और विदेश मंत्रालय के जरिये दुबई सरकार से मदद लेने की कवायद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें