फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज बुंदेलखंड, विंध्य और आगरा क्षेत्र के 18 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यहां के लिए चेतावनी

Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में होगी जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दाैर जारी है। मंगलवार को पूर्वाचल, बुंदेलखंड, आगरा आदि में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से दक्षिणी यूपी में बारिश कमजोर पड़ेगी। बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। मंगलवार को पूर्वी यूपी के गाजीपुर में सर्वाधिक 113 मिमी बारिश दर्ज की गई। कन्नाैज में 88 मिमी, कुशीनगर में 82 मिमी और गोरखपुर में 72.3 मिमी बारिश हुई। प्रयागराज, वाराणसी, बिजनाैर आदि में भी अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए बुंदेलखंड, विंध्य और आगरा क्षेत्र के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 40 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हुआ है। इसके असर से बुधवार को बुंदेलखंड और विंध्य में अच्छी बारिश होगी। बृहस्पतिवार से तराई में हल्की से मध्यम बारिश का दाैर शुरू होगा।

Trending Videos

18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें