फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में गेहूं खरीद का बना कीर्तिमान, 8 मई तक 9.26 लाख मीट्रिक की खरीद; पिछले साल से डेढ़ गुना ज्यादा

Thu, 08 May 2025 09:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Wheat purchase in UP: यूपी में इस बार किसानों ने रिकॉर्ड मात्रा में गेहूं सरकार को बेचा है। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक 9.26 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद हो चुकी है। 
विज्ञापन
यूपी में गेहूं की खरीद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 8 मई तक प्रदेश में 1.73 लाख से अधिक किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई। वहीं पिछले वर्ष इस अवधि में लगभग 6.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए कुल 4,46,725 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। अब तक 2,045 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जा चुकी है। रबी विपणन वर्ष 2025–26 सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उचित और समय पर पारिश्रमिक सुनिश्चित हुआ है। गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हुई थी जो 15 जून तक जारी रहेगी। प्रदेश भर में 5,852 खरीद केंद्रों के जरिये यह खरीद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने की राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2025 में भागीदारी

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2025 में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2026-17 में खाद्यान्न उत्पादन 557.46 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2024-25 में 725.12 मीट्रिक टन हो गया है। गत वर्ष के सापेक्ष 30 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि करते हुए खरीफ 2025 का लक्ष्य 293.36 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। देश में गेंहू, चावल, आम, आलू, सब्जियॉ एवं दूध के उत्पादन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही बाजरा एवं मसूर में द्वितीय स्थान, सरसों उत्पादन में तृतीय स्थान तथा दलहन उत्पादन में चतुर्थ स्थान उत्तर प्रदेश द्वारा प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें