फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब आसान होगा हल्द्वानी-नैनीताल पहुंचना, बरेली से लेकर हल्द्वानी तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Thu, 07 May 2026 07:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Haldwani-Nainital: लखनऊ से नैनीताल जाना अब और आसान होने जा रहा है। बरेली से लेकर हल्द्वानी के बीच एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से समय कम लगेगा। 
विज्ञापन
डेमो पिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बरेली से हल्द्वानी के बीच एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस योजना पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रारंभिक स्तर का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सीमांकन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


एनएचएआई के सूत्रों का कहना है कि कुमाऊं और रूहेलखंड के बीच कनेक्टिवटी को बढ़ाने के लिए यह योजना बनाई गई है। बरेली से हल्द्वानी के बीच जमीन को अधिग्रहीत करके एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 100 किमी होगी। 

सीमांकन के बाद इसकी लागत का अनुमान लग पाएगा। वहीं, बरेली से मुरादाबाद के बीच मौजूदा हाईवे से इस एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। भविष्य में बरेली से मुरादाबाद के बीच हाईवे को चौड़ा भी किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इससे कुमाऊं और रूहेलखंड के जिलों के बीच व्यापारिक संबंधों को विस्तार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें