फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसपीजी के नियंत्रण में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल', चॉपर से लिया सुरक्षा का जायजा, लोकार्पण के लिए आएंगे पीएम

Wed, 24 Dec 2025 12:05 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथ में है। 65 एकड़ में बने स्थल पर डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद है। यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा  स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे आयोजन स्थल को एसपीजी ने  अपने नियंत्रण में ले लिया है। मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्टर से भी स्थल की हवाई सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन


बसंतकुंज योजना क्षेत्र में 65 एकड़ में निर्मित कमल के आकार वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर करीब  232 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण समारोह में लगभग डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।  इसे देखते हुए पार्किंग और यातायात को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 

आयोजन में करीब 2000 बसों के आने की संभावना

आयोजन में करीब 2000 बसों के आने की संभावना है। इसके लिए आयोजन स्थल के आसपास 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां 2600 बसों और 2000 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों  र कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके लिए आंध्र प्रदेश, नैनीताल, दिल्ली और पुणे से करीब   लाख विशेष किस्म के फूल-पौधे मंगाए गए हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने राणा प्रताप मार्ग   कुड़िया घाट तक आयोजन रूट पर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, मार्ग प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नामचीन मूर्तिकारों ने गढ़ी हैं ऐतिहासिक प्रतिमाएं : राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन  दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित  की गई हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण विश्वविख्यात मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी निर्माण किया था। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम ने बनाई है।
विज्ञापन

आज रात से बदल जाएगा यातायात

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने राजधानी आ रहे हैं। कार्यक्रम के  मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। 24 दिसंबर की रात 12 बजे से बृहस्पतिवार को कार्यक्रम  की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क  किया जा सकता है। 
 
  • मलिहाबाद चौराहे से बाजनगर किसान पथ, छंदोईया की ओर भारी या अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर जाना होगा।
  • मुंजासा तिराहे से बाजनगर किसान पथ, छंदोईया की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर जा सकेंगे।
  • बाजनगर किसान पथ अंडरपास से छंदोईया बाईपास तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाजनगर किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें