फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमईजीपी में देश में पहले पायदान पर यूपी : एक साल में 136 करोड़ के निवेश से लगीं 4143 इकाइयां

Sun, 20 Jun 2021 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत यूपी सबसे ज्यादा 136 करोड़ के निवेश और 4,143 इकाइयां लगाकर देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। इन इकाइयों में 43,118 लोगों को रोजगार मिला है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत यूपी सबसे ज्यादा 136 करोड़ के निवेश और 4,143 इकाइयां लगाकर देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। इन इकाइयों में 43,118 लोगों को रोजगार मिला है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से आए प्रवासियों को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विभिन्न विभागों ने स्किल मैपिंग कर प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने की शुरुआत की। इसी लिहाज से उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने पीएमईजीपी में ऐतिहासिक कार्य किया है। देश में सबसे ज्यादा उद्योग प्रदेश में लगाए गए हैं। इस मामले में पिछले वित्त वर्ष में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर और तीसरे नंबर पर गुजरात रहा। 

उप्र. खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड को पिछले वित्त वर्ष में 77.16 करोड़ मार्जिन मनी (सब्सिडी) का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि, प्रदेश में करीब 136 करोड़ सब्सिडी दी गई। 1,571 उद्योग और लगवाए गए। 
विज्ञापन


तीन गुना लगी इकाइयां
खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में एक अप्रैल से 16 जून तक करीब तीन गुना इकाइयां लगाई हैं। चालू वित्त वर्ष में 77 दिनों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद 85 करोड़ के निवेश से पीएमईजीपी में 646 इकाइयां लगाई गई हैं। करीब 21 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं। वहीं इसी दौरान पिछले साल करीब 29 करोड़ की लागत से 221 इकाइयां लगी थीं। करीब 7 करोड़ 35 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें