राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने बयान में दावा किया कि चाचा के समर्थक अखिलेश के पुतले फूंक रहे हैं। बाहुबलियों और धनबलियों से बातचीत के लिए वीडियो कॉल पर सीधे चाचा से संपर्क कराया जा रहा है। लोगों के बीच यह संदेश दिया जा रहा है कि भइया से अच्छे चाचा जी हैं।
उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजधानी में बैठकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जबकि जिलों में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो चुका है। राजभर ने चेतावनी दी कि चाचा-भतीजे का विवाद नहीं थमा तो विधानसभा चुनाव में हर सीट पर बागी उम्मीदवार खड़े होंगे। इन उम्मीदवारों को फंडिंग भी की जाएगी और बड़े नेताओं से वीडियो कॉल के जरिये बातचीत कराई जाएगी।