फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, बहन की तरफ से दर्ज केस में अंतरिम रोक

Sun, 14 Dec 2025 09:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है। कोर्ट ने भानवी सिंह के विरुद्ध चल रहे मुकदमे पर अगली सुनवायी तक के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन
राजाभैया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मानहानि व महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में चल रहे मुकदमे की प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने राजा भैया व भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह को नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने यह आदेश भानवी कुमारी सिंह की याचिका पर दिया। इसमें याची के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रहे मानहानि केस की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। भानवी सिंह की ओर से दलील दी गई कि उसके पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विवाह विच्छेद का एक मुकदमा परिवार न्यायालय में किया है। इस मुकदमे पर भानवी की तरफ से लिखित जवाब दाखिल किया गया था। उक्त लिखित जवाब को एक चैनल द्वारा चलाया गया। इसी आधार पर भानवी और दो अन्य लोगों के खिलाफ उनकी बहन साध्वी सिंह की तरफ से एफआईआर की गई है।

ये भी पढ़ें -  भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पीएम मोदी व सीएम योगी सहित 120 सदस्य, जारी की गई निर्वाचित सदस्यों की सूची
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट एक्ट और हिन्दू विवाह अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि परिवार न्यायालय के किसी भी मुकदमे की कार्यवाही को पब्लिश या प्रिन्ट नहीं किया जा सकता। हालांकि, भानवी के अधिवक्ता ने दलील दी कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें सिर्फ परिवाद दाखिल किया जा सकता था। इस पर न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि विवाद दो बहनों के बीच है, इसलिए इसमें मध्यस्थता की संभावना हो सकती है। इन टिप्पणियों के साथ कोर्ट ने भानवी सिंह के विरुद्ध चल रहे मुकदमे पर अगली सुनवायी तक के लिए रोक लगा दी है।

मालूम हो कि भानवी सिंह और राजा भैया के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। भानवी सिंह ने पति-पत्नी के इस विवाद में अपनी बहन पर भी कई आरोप लगाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें