फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगस्त और सितंबर में जुलाई से भी कम हो सकती है प्रदेश में बारिश, बढ़ सकता है अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Sat, 01 Aug 2026 04:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर एक डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में जुलाई से भी कम बारिश हो सकती है। 
 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण (अगस्त-सितंबर) के लिए वर्षा और तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,अगस्त और सितंबर के दौरान प्रदेश सहित देश भर में सामान्य से कम बारिश का आसार है।

विज्ञापन


वर्षा दीर्घकालिक औसत के 94 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है। इसकी वजह से अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। हालांकि, उत्तरी हिस्सों और पूर्वी व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। अगस्त महीने के दौरान भी कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर के सीमित इलाकों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश की कमी महसूस की जा सकती है। इसकी वजह से अधिकांश हिस्सों में अगस्त के दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। केवल उत्तर-पश्चिम व मध्य के कुछ हिस्सों और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में यह सामान्य या उससे कम हो सकता है। देश के ज्यादातर हिस्सों में रात का औसत तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम तक इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश 

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में आज बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और अवध के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के एक बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। विभाग ने विशेष रूप से सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ तथा इनके आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन जिलों में बादल छाए रहने की संभावना
पूर्वांचल व मध्य यूपी से जुड़े सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या और गोरखपुर में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी व तराई क्षेत्रों जैसे इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और अलीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें