फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गलन और सर्दी के बीच प्रदेश में होगी बारिश की एंट्री, कई जिलों में शून्य हुई दृश्यता; जारी की गई चेतावनी

Tue, 30 Dec 2025 07:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में भीषण सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में भीषण सर्दी जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हो रही ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच विक्षोभ के असर से पहली जनवरी को पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है।माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तात्कालिक ताैर पर पारे का गिरना थमेगा।

विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि यूपी में अगले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त आएगी। वहीं इस विक्षोभ के असर से पहली जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत हैं।

बुधवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही 17 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।
विज्ञापन



 

कानपुर रहा प्रदेश में सबसे ठंडा

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर में सबसे ठंडी रात रही। वहीं घने कोहरे की वजह से प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं हमीरपुर में 20 मीटर, अमेठी, अलीगढ़, झांसी, फतेहपुर आदि में 50 मीटर दृश्यता दर्ज हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में सक्रिय विक्षोभ के असर से बुधवार से दिन व रात के तापमान में बढ़त के साथ ही कोहरे के घनत्व में कमी आएगी और शीत दिवस से निजात मिलेगी। अगले चार दिनों तक दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप और पारे में बढ़त से राहत की परिस्थितियां बनेंगी।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात. कानपुर नगर, उन्नाव रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

इन जिलों में अति शीत दिवस

फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर आदि।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें