फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम

Tue, 04 Feb 2025 03:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fog Alert in UP: दो से तीन दिनों तक तेज धूप निकलने के बाद मंगलवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। आज यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चल रही पुरवाई और तीखी धूप से फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। धूप इतनी तल्ख हो रही है कि दिन में पंखे की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम में आए बदला से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी यूपी में मंगलवार व बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी और मध्य यूपी में बादली रहेगी। इससे दिन-रात के पारे में हल्की गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा और 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी सबसे गर्म रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से पुरवाई अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिम में बारिश कराएगी। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में गरज चमक संग बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

 मौसम में करवट की आहट
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिमी यूपी में बारिश कराएंगी। इसके असर से राजधानी में मंगलवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें