फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बारिश से लुढ़का पारा, 27 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ यह जिला रहा सबसे ठंडा; अलर्ट जारी

Wed, 06 May 2026 06:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में ज्येष्ठ के मौसम में न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में गर्मी अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। 
 
विज्ञापन
यूपी के मौसम का बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का असर साफ दिख रहा है। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और तराई समेत ज्यादातर इलाकों में दिनभर ठंडक बनी रही। मंगलवार को बाराबंकी में 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जबकि कानपुर 29.4 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों जगह तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


लखनऊ और आगरा में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।बारिश के आंकड़ों में बाराबंकी का फतेहपुर 72 मिमी के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकर नगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। आंधी की रफ्तार भी तेज रही। 

बहराइच और बलरामपुर में हवाएं 85 किमी प्रति घंटे तक चलीं, जबकि गोरखपुर में यह गति 81 किमी प्रति घंटे रही। बुधवार के लिए 45 जिलों में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार से बारिश का दायरा तराई और दक्षिणी जिलों तक सीमित हो जाएगा। बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में सात डिग्री तक बढ़त आएगी।

विज्ञापन

मापन के इतिहास में मंगलवार को दूसरी बार मई में सबसे ठंडा दिन

लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में बीते तीन दिनों से जारी छिटपुट बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर माैसम पर साफ दिख रहा है। बीते दो दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और हवा में ठंडक घुल गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान इतना कम रहा कि लखनऊ में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके पहले साल 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और एक बार फिर तापमान में क्रमश: बढ़त दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 20.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें