फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी; लुढ़का पारा

Wed, 07 Oct 2026 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में चक्रवात की वजह से एक बार फिर बारिश और तेज हवाएं प्रदेश मं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसका सीधा असर पारे पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश अंबेडकरनगर में हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को अंबेडकरनगर में 85 मिमी, जौनपुर में 84, लखीमपुर खीरी में 62, बहराइच में 59 और गोंडा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। वाराणसी में हवा की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मिर्जापुर में 52 और गोरखपुर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार के लिए माैमस विभाग की ओर से प्रदेश के 64 जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

Trending Videos

पश्चिमी यूपी में बढ़ेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बदले मौसम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयोग से मौसम में बदलाव आया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बादल सक्रिय हुए और प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक व बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

राजधानी में बदलेगा माैसम, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार

राजधानी के मौसम में बुधवार से बदलाव के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश होने पर अगले अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम में यह नरमी अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।

मंगलवार को पुरवा हवाओं के चलते धूप की तल्खी कुछ कम रही। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। वातावरण में नमी, दिन की गर्मी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने के संकेत हैं।

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें