फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज से शुरू हो सकता है बारिश और ओलावृष्टि का दौर, इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी; यह है अलर्ट

Thu, 22 Jan 2026 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में 22 जनवरी से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जिसका असर बाद में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

इसके दृष्टिगत 22 से 24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की तात्कालिक वृद्धि होने और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान इतनी ही वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का अगला दौर शुरू होकर 27 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने और क्रमिक बढ़ोतरी के साथ अगले एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाएं चलने से बढ़ सकती है सर्दी 

लखनऊ में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में 23 जनवरी को मेघगर्जन के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें