फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश और बाढ़ की चपेट में प्रदेश, अलग-अलग हादसों में 15 मौतें; इन जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट

Thu, 03 Sep 2026 06:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में बाढ़ और बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
बारिश बनी आफत! - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश व पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से चित्रकूट व आसपास के जिलों में उफनाई मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आने के बाद फिर ढाई मीटर ऊपर पहुंच गया। इससे 36 गांव प्रभावित हैं। प्रयागराज में भी गंगा व यमुना नदियों के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी भी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, बारिश से मकान व दीवार गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे।चित्रकूट में लगातार तेज बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए वाराणसी, चंदाैली, सोनभद्र और बलिया में भी प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


अवध क्षेत्र में भी सरयू, शारदा और सई नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दस सेमी ऊपर है। गोंडा के करनैलगंज में भी सरयू में 3.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ा है। रायबरेली में सई नदी में भी पानी बढ़ा है। सीतापुर में शारदा का पानी बढ़ने से रामपुर मथुरा और रेउसा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बहराइच में सरयू में 3.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नौ गांव बाढ़ से घिर गए हैं। महसी का मौरहवा गांव कटान के मुहाने पर है। श्रावस्ती में राप्ती नदी ने कटान तेज कर दी है। अंबेडकरनगर में सरयू का जलस्तर बीते चौबीस घंटे में इक्कीस सेमी बढ़ा है। अमेठी में लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

इन जिलों में हुईं मौतें

दीवार गिरने से बांदा में तीन, मिर्जापुर और अमरोहा में दो-दो लोगों की मौत हुई है। फतेहपुर, हरदोई, वाराणसी, प्रतापगढ़ व प्रयागराज में एक-एक मौत हुई है। अमेठी, सीतापुर व रायबरेली में एक-एक मौत हुई है।

150 लोगों को सुरक्षित निकाला

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच पीएसी और प्रशासन की टीम ने करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाला है। प्रभावित लोगों को भोजन और राहत सामग्री देने के साथ मेडिकल जांच भी कराई गई। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें 22 जिलों में बाढ़ का असर ज्यादा है।

ये जिले बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ का असर अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी में है।

फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

आज यहां बारिश की संभावना

लखनऊ में हुई बारिश से कई जगह हुआ जलभराव
उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीतापुर में 130.6 मिमी, लखनऊ में 115 मिमी, चित्रकूट में 108 मिमी, बहराइच में 106 मिमी और बांदा में 90 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और आगरा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें