पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल- प्रियंका गांधी की रैली में स्थानीय मुद्दों के साथ ही बेरोजगारी, वोट चोरी प्रमुख मुद्दा होगा। इसी रणनीति के तहत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों से संबंधित इलाके में चलने वाले कल कारखाने और उनकी बंदी से पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि रैली में तथ्यात्मक रिपोर्ट रखी जा सके। इतना ही नहीं विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खाली पदों, आरक्षण का मुद्दा भी इन रैलियों में प्रमुखता से उठाया जाएगा।