सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर एसपी ने रूट डायवर्जन चार्ट जारी किया है। इस चार्ट के तहत लालगंज से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहन दोसड़का से डायवर्ट होकर ढकिया चौराहे से होकर हरचंदपुर चौराहे से जाएंगे। लखनऊ से रायबरेली की ओर आने वाले भारी वाहन बछरावां चुरुवा बार्डर से हरचंदपुर चौराहे से लालगंज की तरफ जाएंगे। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन लालगंज तिराहे से गुरुबक्शगंज चौराहा होते हुए बछरावां चुरुवा बार्डर से निकलेंगे। प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहन जगतपुर से होकर डलमऊ, लालगंज होकर गुरुबक्शगंज से निकलेंगे। डायवर्जन की व्यवस्था के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। डायवर्जन की व्यवस्था 10 सितंबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इसी तरह 11 सितंबर को भी इसे लागू रखा जाएगा।