फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राहुल पहली बार किसानों के साथ रायबरेली में लगाएंगे चौपाल, नेताओं से ली प्रदेश की सियासी जानकारी

Tue, 20 Jan 2026 08:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

Rahul Gandhi visit to Rae Bareli: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह आज वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
राहुल का रायबरेली दौरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देर रात अपने गढ़ पहुंचे। जगह-जगह उनका पार्टी पदाधिकारियों व आम जनता ने जोरदार स्वागत किया। गेस्ट हाउस में राहुल ने पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कार्यों की जानकारी ली। रात्रि विश्राम किया। राहुल अपने एक दिनी दौरे पर क्रिकेट की पिच से लेकर गांव तक जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मंगलवार को राहुल गांधी रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में मनरेगा चौपाल लगाएंगे। चौपाल के जरिये मनरेगा योजना की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। साथ ही गेस्ट हाऊस में सांसद निधि के करीब तीन करोड़ की सड़क, बरातघर समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचे। चुरुवा बार्डर से लेकर बछरावां कस्बा, हरचंदपुर, गंगागंज के बाद शहर के सारस तिराहा, सिविल लाइन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही आम लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राहुल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सीधे गेस्ट हाऊस पहुंच गए। रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका होगा, जब राहुल गांधी मनरेगा चौपाल लगाएंगे। इसमें मनरेगा श्रमिकों की उपेक्षा व मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा जोरदारी के साथ उठा सकते हैं। राहुल पंचायत चुनाव की तैयारियों और एसआईआर को लेकर भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से गुफ्तगू भी करेंगे। आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

ये है राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सोमवार देर रात राहुल पहुंचे थे रायबरेली। - फोटो : सारस तिराहे के पास राहुल गांधी का स्वागत करते लोग।
सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि  20 जनवरी की सुबह नौ बजे से 10 बजे तक गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों आदि से मुलाकात करेंगे। पूर्वाह्न 11:15 से 11:30 बजे सांसद निधि के कार्यों का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 11:45 से 12 बजे राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर पर रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रोहनिया उमरन गांव में मनरेगा की चौपाल लगाएंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 21 जनवरी की सुबह 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से ली सियासी स्थिति की जानकारी

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को उत्तर प्रदेश पहुंच गए हैं। वह लखनऊ से रायबरेली पहुंचे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्होंने पार्टी नेताओं से प्रदेश की सियासी स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रभारी अविनाश पांडेय ने उन्हें बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और वीबी-जी-राम-जी के खिलाफ चरणबद्ध कार्यक्रम शुरू किया गया है। मनरेगा चौपाल भी चल रही है। मालूम हो कि राहुल गांधी रायबरेली में मंगलवार को मनरेगा चौपाल में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें