फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनता सेवा योजना...चालक-परिचालकों को 14 पैसे प्रति किमी अधिक मिलेगा मानदेय, जानें कब कितना मिलेगा

Fri, 06 Feb 2026 08:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बसों के चालकों और परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। इससे उन्हें प्रति किमी 2.32 रुपये मिलेंगे। सरकार ने इसे परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।
विज्ञापन
नये बस स्टैंड पर खड़ी यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही बसों के चालकों और परिचालकों के मानदेय में 14 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रति किमी 2.18 रुपये मानदेय था जिसके बढ़ाकर 2.32 रुपये कर दिया गया है। ये जानकारी शुक्रवार को परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी। मंत्री ने बताया कि मानदेय बढ़ाने के निर्णय से बस संचालकों व संबंधित सेवा प्रदाताओं को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। जिससे बसों का नियमित, सुरक्षित और सुचारु संचालन ठीक से हो सकेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम है, इससे यात्रियों को कम किराए में परिवहन की सुविधा मिल रही है। प्रदेश सरकार भविष्य में भी सेवाओं को सुलभ करने और चालकों-परिचालकों के हितों संबंधी प्रभावी कदम उठाती रहेगी।
यहां चल रही हैं योजना से संबंधित बसें

प्रदेश के 20 जिलों के ग्रामीण इलाकों में योजना के तहत 299 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, हरदोई, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, इटावा, देवीपाटन, कानपुर, चित्रकूटधाम, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़ व नोएडा शामिल है। सबसे ज्यादा 22 मार्गों पर 50 बसों का संचालन चित्रकूटधाम में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें