फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महानवमी पर 19 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

Fri, 16 Oct 2026 05:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से राज्य के लोगों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी। महानवमी पर अवकाश की घोषणा से सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 20 अक्टूबर को दशहरा-विजयादशमी का अवकाश घोषित किया गया था। ऐसे में लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एसवीएस रंगा राव की ओर से जारी आदेश के तहत पहले घोषित अवकाश सूची में बदलाव किया गया है। इसकी सूचना मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों और संबंधित विभागों को भेज दी गई है। सचिवालय कर्मी भी इसकी मांग कर रहे थे। इन कर्मियों को अब लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें