फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूलों में बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस का विरोध शुरू, एक नवंबर से हर जिला मुख्यालय पर होंगे प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2025 06:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Digital Attendance: यूपी के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की डिजिटल हाजिरी ली जाएगी। शासन के इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
शिक्षकों- छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस पर सख्ती के साथ ही शिक्षक संगठनों द्वारा इसका विरोध भी शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने इसके विरोध में एक नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने सभी प्रदेशीय, मण्डलीय संगठन मंत्री, जिला पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध के 24 अक्टूबर को अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा गया था।

किंतु शासन स्तर पर सकारात्मक संदेश अभी नहीं मिला है। वहीं जिलों में विभागीय अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अव्यवहारिक निर्देश जारी कर शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इस क्रम में एक दिवसीय प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम तय किया गया है। इसके द्वारा मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिलों में शिक्षकों को इसकी सूचना देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हो। उन्होंने कहा है कि इसके बाद भी विभाग इसमें बदलाव नहीं करता है तो फिर सभी से वार्ता कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें