फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधिवक्ताओं की मदद से प्रॉपर्टी डीलर ने युवक को बनाया बंधक, वसूले एक लाख; पैरवी में आया था पीड़ित

Wed, 05 Aug 2026 06:57 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के पारा क्षेत्र में घर के भीतर छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे वजीरगंज स्थित डॉ. बीएन वर्मा रोड निवासी अंकित प्रकाश श्रीवास्तव को प्रॉपर्टी डीलर मो. रईस खान और दो अधिवक्ताओं ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनसे डिजिटल माध्यम से एक लाख रुपये वसूल लिए। मंगलवार को पीड़ित ने वजीरगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अंकित ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट के पास उनकी जमीन को लेकर चचेरे भाई से विवाद चल रहा है। इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को सिविल कोर्ट में थी। वह दोपहर 12 बजे कोर्ट पहुंचे, जहां अमाैसी निवासी रईस खान, अधिवक्ता एएम फरीदी और आदिल फरीदी ने उन्हें रोका। 

आरोपियों ने जमीन बेचने का दबाव डाला और गाली-गलौज की। रईस ने बताया कि उसे जमीन के लिए पांच लाख रुपये एडवांस मिले थे, जो वह खर्च कर चुका है। बात न मानने पर आरोपियों ने उन्हें बनाकर पीटा। आरोपियों ने उनकी जेब से तीन हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। जबरन एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

सादे पेपर और स्टांप पर कराए हस्ताक्षर

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनसे कई सादे कागजों और स्टांप पेपरों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए, फिर उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये का चेक अगले दिन और तीन लाख रुपये का चेक डेढ़-दो महीने बाद देने की बात कहलवाई।

विज्ञापन


अंकित ने बताया कि किसी तरह वह कोर्ट से घर पहुंचे। वह काफी डर गए इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत नहीं की।  मंगलवार को हिम्मत जुटाकर वह वजीरगंज थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें