फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रमुख सचिव के निर्देश, भीषण गर्मी को देखते हुए बेवजह न हो बिजली कटौती; जिलाधिकारियों को ये आदेश

Fri, 04 Apr 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Power cut in UP: यूपी में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच  प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में हीटवेव को देखते हुए प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि तापमान में अभी से वृद्धि हो रही है इसलिए भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए आम लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी व लू को देखते हुए प्रमुख मार्गों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारियों को बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली की कटौती न की जाए।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली मौसम सम्बन्धी पूर्व चेतावनियों के आधार पर जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र में मौसम सम्बन्धी अलर्ट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र के जिलों में पेयजल संकटसे निपटने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैंकरों की मॉनिटरिंग जीपीएस डिवाइस के माध्यम से की जाए। दैनिक मजदूरों के कार्य समय में अपरान्ह 12 से 3 बजे के बीच शिथिलता देने के निर्देश दिए। विद्यालयों के समय में बदलाव कर प्रातःकालीन सत्र चलाये जाने के लिए कहा।

राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व भानु चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाये जाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में भीषण गर्मी व लू के कारण अचानक भर्ती होने वाले मरीजों के लिए उपयुक्त दवाओं का समुचित स्टाक रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें