फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीतापुर में प्रिंसिपल ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग आया एक्शन में; बनाई गई जांच कमेटी

Wed, 24 Sep 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Principal beats BSA: सीतापुर में एक प्रिंसिपल द्वारा बीएसए के साथ हुई मारपीट का मामला अब राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है। इस मामले में सीएम से दखल देने की मांग की गई  है।
विज्ञापन
बीएसए पर बरसाए बेल्ट। मंगलवार को घटी ये घटना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में मंगलवार 23 सितंबर को प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के साथ की गई मारपीट को बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि अनुशासनहीनता के प्रति वह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है। यह जानकारी विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर दी गई है। वहीं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा है कि एक शिक्षक को किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाना पड़ा। इसका सच भी सामने आना चाहिए। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आधी चीज दिखाई जा रही है। बाद का भी फुटेज सामने लाकर जांच करनी चाहिए। विद्यालय में शिक्षक काफी लोकप्रिय है और बच्चे भी उनके समर्थन में हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समर्थन में आए स्कूल के बच्चे

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बीएसए को प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने बेल्ट से पीटा। बुधवार सुबह उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल के बाहर सिर पर बैग रखकर अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया। बुधवार को स्कूल में पढ़ाई ठप रही। उधर, सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें