विभाग ने एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से 24 जून तक कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। अगर किसी के खिलाफ कोई जांच चल रही है तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक जिस जिले में तबादला पाए हैं, वहां वह शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे होंगे। उनसे इसके लिए शपथपत्र भी लिया जाएगा।
शिक्षकों के साथ ही जल्द शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को शिक्षामित्रों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसमें उनका नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी है। अगर इसमें किसी तरह की कोई कमी मिलती है तो बीएसए इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बीएसए इससे संबंधित एक प्रमाण पत्र भी देंगे।