फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गांव-गांव जांच की तैयारी पूरी, प्रवासियों पर खास नजर, अब 5 मई से शुरू होगा अभियान

Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शहरी इलाकों के बाद ग्रामीण इलाकों में जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत 5 मई से चलने वाले अभियान में गांव में लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी इलाकों के बाद ग्रामीण इलाकों में जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत 5 मई से चलने वाले अभियान में गांव में लोगों की जांच की जाएगी। विभिन्न महानगरों से लौटने वालों पर खास निगाह रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 10 लाख एंटीजन किट उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरत के मुताबिक लोगों का सैंपल आरटी पीसीआर के लिए विभिन्न लैब में भेजा जाएगा। गांव-गांव जांच अभियान की शुरुआत पहले 4 मई से होनी थी, लेकिन अब इसे 5 मई से किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में स्वास्थ्य कर्मी आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गांव-गांव जाएंगी। एंटीजन टेस्ट में जो ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाया जाएगा, उसका गांव में ही तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमित ग्रामीण को इलाज के लिए दवाई वाली एक कोविड किट और आयुष काढ़ा भी दिया जाएगा।

ऐसे मरीजों का निगरानी समिति लगातार ध्यान रखेगी और आवश्यकतानुसार कोविड से संक्रमित मरीज को अस्पताल में एडमिट कराने की व्यवस्था भी जाएगी अथवा उसे क्वारंटाइन किया जाएगा। होम आइसोलेशन में ऐसे मरीजों का कैसे इलाज किया जाएगा, यह भी बताया जाएगा। प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांवों में कोविड टेस्टिंग का वृहद अभियान चलाने से वायरस का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें