फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : परिवहन निगम की 10 हजार बसों में साउंड सिस्टम लगाने की तैयारी, कोरोना से एलर्ट करेगा

Mon, 14 Jun 2021 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यात्रियों को साउंड सिस्टम के रिकार्डिंग ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के साथ अन्य जागरूकता संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम ने कोरोना काल में यात्रियों को सुरक्षित बस में सफर कराने एवं कोरोना संक्रमण से एलर्ट करने की तैयारी की है। इसके लिए बसों में साउंड सिस्टम को लगाया जाएगा। इस साउंड सिस्टम के जरिये बस में सफर के दौरान यात्रियोें को कोरोना से बचाव के संदेश सुनाई देंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक एक बस में इस साउंड सिस्टम को लगाने के लिए औसतन 1500 रुपये की लागत आएगी। यात्रियों को साउंड सिस्टम के रिकार्डिंग ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के साथ अन्य जागरूकता संदेश दिए जाएंगे। क्योंकि रोडवेज अपने यात्रियों को हर स्तर पर सुरक्षित बस से सफर कराने का खाका तैयार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार परिवहन मंत्री के निर्देश पर 10 हजार बसों में साउंड सिस्टम को लगाया जाएगा, जिसकी शुरुआत इसी हफ्ते से शुरू होगी।

इस कार्य की जिम्मेदारी सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को मिलेगी। इस साउंड सिस्टम से बस संचालन के दौरान चालक भी सजग रहेंगे, जिससे सड़क हादसों से बचने का मौका मिलेगा। साउंड सिस्टम में चालकों को भी संदेश मिलेगा कि  किन-किन परिस्थितियों में बसों का कैसे संचालन किया जाए। 
विज्ञापन


जनरथ बस में भीगते रहे यात्री
अंबेडकरनगर डिपो की बस में सोमवार भीगते हुए सफर किये। इन यात्रियों ने लखनऊ पहुंच करके छत से पानी टपकने की आप बीती सुनाई। यात्रियों के अनुसार आजमगढ़ से लखनऊ आने वाली अंबेडकरनगर डिपो की बस की छत से बारिश का पानी टपकने लगा। बस के भीतर की सभी सीटें भीगी तो यात्रियों को खड़े होकर सफ र करना पड़ा। इस पर यात्रियों  एवं परिचालक के बीच किराया वापस करने को लेकर विवाद भी हुआ। उधर, सुबह बारिश के कारण सोमवार को आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग, कमता अडड्े पर यात्रियों के अभाव में बसें खड़ी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें