फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं; जानें नए अपडेट

Tue, 05 May 2026 05:54 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के दो लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल जाएगी। खास बात है कि ये सभी प्रीपेड मीटर अपने आप पोस्टमोड में बदल जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को न कहीं आवेदन की जरूरत है न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर से जुड़े हैं ये एक क्लिक पर पोस्टपेड मोड में बदल जाएंगे। हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल पर उपभोग की रीडिंग के साथ बिल का मैसेज आएगा। अब बिल की पर्ची निकालने वाले कर्मचारी घरों पर नहीं पहुंचेंगे। मई माह के बिल का मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर 1 जून से 10 जून के बीच पहुंचेगा। जो 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा।

 

एक क्लिक पर बकाएदारों के लिए होगी मुसीबत, आरोप से बचेंगे कर्मचारी

स्मार्ट मीटर पोस्टपेट मोड में भले ही काम करेंगे, लेकिन इससे बिल न जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के लिए मुसीबत भी होगी। उनकी बिजली एक क्लिक पर कटेगी और बिल जमा करने पर ही चालू होगी। बता दें कि अभी तक पोस्टपेड मोड में बिजली खर्च करके बड़े बकाएदार पैसा नहीं जमा करते थे।  जब लाइनमैन व कर्मचारी कनेक्शन काटने जाते थे तो उनसे अभद्रता होती थी। कई बार पैसे मांगने के आरोप भी लगते थे। अब जब मौके पर कर्मचारी जाएंगे नहीं तो आरोप भी नहीं लगेगा।

कैंप में जमा कर सकेंगे बकाया बिल

पिछले माह तक बकाया बिल उपभोक्ता किस्तों में जमा कर सकेंगे। बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए मई-जून में कैंप लगेंगे। जल्द ही कैंप की लगाए जाने का शेड्यूल जारी होगा।


 

विज्ञापन

सात हजार आवेदकों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन

राजधानी के सभी जोनों में लगभग सात हजार से अधिक बिजली कनेक्शन आवेदन मोड में हैं। इनकी सत्यापन रिपोर्ट जल्द ही अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। इन उपभोक्ताओं के परिसर में अब केवल पोस्टपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं का बैलेंस पोस्टपेड में बदलने पर उनके नए मीटर में जोड़ दिया जाएगा।

उपभोक्ता की शिकायत पर होगा एक्शन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को यदि कोई परेशानी होती है तो वह अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। यदि शिकायतों का फर्जी निस्तारण होता है तो कठोर कार्रवाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाएगा।

वहीं, मुख्य अभियंता जानकीपुरम क्षेत्र मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वीपी सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलवाने के लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है। मीटर स्वत: पोस्टपेड मोड में काम करने लगेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें