मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। इसके अलावा झांसी में 34, बांदा और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों तक हवा के प्रभाव के चलते तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। तीन दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।