फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में समय से पहले गर्मी की दस्तक, कई जिलों में पारा 30 के पार; ये हैं सबसे गर्म पांच जिले

Mon, 23 Feb 2026 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दो दिनों में पारा दो डिग्री और बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
यूपी में गर्मी की आहट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिन भर गर्माहट महसूस हुई।

विज्ञापन


31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है तापमान में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान क्रमश: बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पांच सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले जिले

प्रयाग- 31.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 31.3 डिग्री सेल्सियस
झांसी - 30.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 30.3 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर - 30.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें