फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में समय से पहले शीतलहर, 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा; ये जिले अलर्ट पर

Sat, 15 Nov 2025 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में समय से पहले शीतलहर जारी है। रात के तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में शीतलहर जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में समय से पहले शीतलहर का प्रकोप है। दिन का तापमान तो सामान्य है लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।  उत्तर प्रदेश में ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में बीती रात शीतलहर जैसे हालात दर्ज किए गए।शनिवार को बाराबंकी, इटावा, अयोध्या, अमेठी, शाहजहांपुर, बरेली, मेरठ जैसे यूपी के लगभग 10 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 16 नवंबर तक मध्य यूपी में देर रात और भोर के समय आंशिक शीत लहर बनी रह सकती है, हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। वहीं 17 नवंबर से हवा का रुख बदलने की संभावना है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ठंड कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें